#हरदोई:- टडियावां- दलित विधवा को जाति सूचक गाली देकर पीटा, खेत जोतने और घर खाली करने की धमकी, 112 बुलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं#
#हरदोई:- टडियावां- दलित विधवा को जाति सूचक गाली देकर पीटा, खेत जोतने और घर खाली करने की धमकी, 112 बुलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं#
#हरदोई: टडियावां- थाना क्षेत्र के गांव बरुआर में एक दलित विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने पुराने लेन-देन को लेकर उनके खेत को जबरन जोतने और घर खाली कराने की धमकी दी। 112 नंबर पर पुलिस बुलाने के बाद भी थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई रेशमा पत्नी स्व0 सन्तराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब विधवा महिला है। 3 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे वह और उसकी पुत्री अनूपा घर पर थीं। तभी गांव के ही अरविंद कुमार, मोनू, अनूप पुत्रगण अनिरुद्ध उनके घर आए#
#आरोपियों ने कहा कि रेशमा के लड़के बबलू ने उनसे कुछ रुपये लिए थे जो नहीं लौटाए। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। रेशमा और उसकी बेटी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए कहा "साली चमारिया बहुत जुबान लड़ाती है" और दोनों मां-बेटी को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी गालियां देते हुए भाग गए#
#पीड़िता की पुत्री अनूपा ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। 112 पुलिस ने थाने आने को कहा। रेशमा थाना टडियावां गई और प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई नही की है अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई हैं#

No comments