Breaking News

#हरदोई:- जिला पुस्तकालय पहुंचे DIOS, प्रतियोगी छात्रों को दिए सफलता के मंत्र#


#हरदोई:- जिला पुस्तकालय पहुंचे DIOS, प्रतियोगी छात्रों को दिए सफलता के मंत्र#

#निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुस्तकालय को आधुनिक संसाधनों से अपडेट करने के दिए निर्देश#

#हरदोई: राजकीय जिला पुस्तकालय हरदोई की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पाठकों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने पुस्तकालय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं, पुस्तकों की उपलब्धता और बैठने की व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए#

#निरीक्षण के बाद डॉ. पाठक ने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे सिविल सेवा, एसएससी, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया। "सफलता के लिए तैयारी को कैसे उत्कृष्ट बनाएं" विषय पर आयोजित चर्चा में उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल कठिन परिश्रम से नहीं, बल्कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और उत्कृष्ट अध्ययन सामग्री के चयन से मिलती है#

#उन्होंने विद्यार्थियों से जिला पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह ज्ञान अर्जित करने का महत्वपूर्ण केंद्र है। साथ ही छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें तनावमुक्त रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी#

#इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुस्तकालयाध्यक्ष को निर्देश दिए कि प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं एवं डिजिटल संसाधन नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएं, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री आसानी से मिल सके। कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष विनय मिश्रा, आदित्य दीक्षित, जीत बहादुर, सौरभ श्रीवास्तव, वैभव पांडेय, संतोष गुप्ता, रविन्द्र कुमार, अटल कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं एवं पाठक उपस्थित रहे#

No comments