#हरदोई:- में करोड़ों की ठगी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, कई गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 गिरफ्तार#
#हरदोई:- में करोड़ों की ठगी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, कई गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 गिरफ्तार#
#हरदोई: जिले में करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाली ABMPL कंपनी से जुड़े लोगों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सवायजपुर तहसील क्षेत्र के अमिरता सहित आसपास के कई गांवों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार पुलिस कार्रवाई के दौरान अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है#
#बताया जा रहा है कि कंपनी पर निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और ठगी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है#
#पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। वहीं, ठगी के शिकार लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि पूरे प्रकरण का खुलासा किया जा सके#

No comments