#हरदोई:- चलती सीएनजी कार में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा#
#हरदोई:- चलती सीएनजी कार में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा#
#हरदोई: जिले के पलिया चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती सीएनजी (CNG) कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही कार सवार लोगों ने तत्काल वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई#
#घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग तेजी से भड़कने के कारण कुछ समय के लिए मौके पर दहशत का माहौल बन गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया#
#ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार आग की चपेट में आने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है#

No comments