Breaking News

#हरदोई:- 15 सितंबर तक पूरे हों सभी टेंडर, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं/ डीएम#


#हरदोई:- 15 सितंबर तक पूरे हों सभी टेंडर, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं/ डीएम#

#हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में नगर निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए#

#डीएम ने निर्देश दिए कि नगर निकायों के अंतर्गत प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के टेंडर हर हाल में 15 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएं, ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू हो सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए#

#बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल व्यवस्था, सीवर सिस्टम और जल निकासी कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेज़ी से पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें#

#दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए#

#पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिन नगर निकायों की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पाई गई, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ विक्रेताओं तक योजना का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए#

#बैठक के अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करने और सभी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, सभी उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी (ईओ) तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments