Breaking News

#लखनऊ:- में हरे पेड़ों का अवैध कटान, आम और सागौन के पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल#


#लखनऊ:- में हरे पेड़ों का अवैध कटान, आम और सागौन के पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल#

#लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र की दुबग्गा वन रेंज के महदोइया और नरौना बीट में फलदार आम एवं सागौन के पेड़ों की कथित अवैध कटाई के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलवा, भलिया, महातवा, शिवरी, शेरपुर मऊ, शाहपुर दुलार मऊ, अजमत नगर और सैदपुर पलिया समेत कई गांवों में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवरी गांव स्थित कूड़ा प्लांट के पास दर्जनों सागौन के पेड़ काटे गए हैं, जबकि भलिया, महातवा और बेलवा गांवों में बड़ी संख्या में फलदार आम के पेड़ों की कटाई किए जाने के आरोप हैं#

#ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा अवैध कटान रोकने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कटान का सिलसिला जारी है। इससे विभाग की निगरानी और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर, लखनऊ के डीएफओ सितांशु पांडे ने अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में सामने आ रहे आरोपों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है#

#स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि बिना वैध ट्रांजिट परमिट (टीपी) के लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है और काकोरी क्षेत्र की कुछ आरा मशीनों पर क्षमता से अधिक लकड़ी का भंडारण किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि लकड़ी की चिराई के बाद उसे ऐशबाग लकड़ी मंडी भेजा जाता है#

No comments