#हरदोई:- सोलर सामग्री के नाम पर 21.87 लाख रुपये लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज#
#हरदोई:- सोलर सामग्री के नाम पर 21.87 लाख रुपये लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज#
#हरदोई: सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने के नाम पर 21.87 लाख रुपये लेने और सामग्री की आपूर्ति न करने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी कारोबारी देव शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वैटगंज निवासी अशोक श्रीवास्तव, जो एप्पल सोलर एनर्जी नाम से कारोबार करते हैं, ने हरदोई समेत आसपास के जिलों में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने का भरोसा दिया था। इसके लिए दो कोटेशन तैयार किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 21.87 लाख रुपये थी#
#शिकायत के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को देव शुक्ला ने आरटीजीएस के माध्यम से 21,87,000 रुपये आरोपी की फर्म के खाते में भेजे। आरोप है कि रकम मिलने के बाद भी तय समय पर सोलर सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर 5-5 लाख रुपये के चार चेक दिए गए। बैंक में जमा करने पर सभी चेक स्टॉप पेमेंट के कारण अस्वीकृत हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बैंक लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी#

No comments