#हरदोई:- सड़क पर कब्जा, बीच रास्ते लोड होता डंपर, हरदोई में जाम से कराहता शहर, जिम्मेदार बेखबर#
#हरदोई:- सड़क पर कब्जा, बीच रास्ते लोड होता डंपर, हरदोई में जाम से कराहता शहर, जिम्मेदार बेखबर#
#हरदोई: शहर के सिनेमा चौराहे से लखनऊ चुंगी तक सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात यह हैं कि जाम में स्कूल वैन, एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां तक फंसने को मजबूर हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी समस्या से अनजान बने हुए हैं#
#ताजा तस्वीरें आरके बैटरी के सामने की हैं, जहां गुरुवार दोपहर एक डंपर बीच सड़क पर खड़ा रहा और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान मौके पर न तो यातायात पुलिस के कर्मचारी नजर आए और न ही नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई होती दिखाई दी#
#स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और अन्य लोगों द्वारा गिट्टी, मलबा और विभिन्न सामान सड़क तक फैला दिया गया है, जिससे वाहनों के आवागमन के लिए सड़क की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में थोड़ी सी भी रुकावट लगते ही लंबा जाम लग जाता है#
#सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब जाम में स्कूल वाहन या एंबुलेंस फंस जाती हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण हटाने और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन यह लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। सवाल यह है कि शहर की व्यस्त सड़क पर खुलेआम अतिक्रमण और बीच सड़क डंपर खड़ा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के लिए आखिर कब जागेंगे#

No comments