#हरदोई:- टड़ियावां- 6 माह बाद घर लौटा मजदूर, ताला तोड़कर जेवरात व शादी का सामान चोरी#
#हरदोई:- टड़ियावां- 6 माह बाद घर लौटा मजदूर, ताला तोड़कर जेवरात व शादी का सामान चोरी#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम थोकखाला में चोरी की बड़ी वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। मजदूरी करने बाहर गया परिवार जब करीब छह माह बाद अपने घर लौटा, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित राजेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता निवासी ग्राम थोकखाला ने बताया कि उन्होंने दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना टड़ियावां में तहरीर दी है। उनके अनुसार, वह सुबह करीब 6 बजे घर पहुंचे तो गेट का ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे कीमती सामान को उठा ले गए, जिसमें एक सोने की अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के सिक्के तथा बेटी की शादी के लिए खरीदी गई साड़ियां और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं। पीड़ित ने गांव के ही जदुवीर पुत्र श्रीपाल पर चोरी की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है#

No comments