Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- गैंगरेप केस: 50 दिन बाद भी 2 आरोपी फरार, पीड़ित परिवार दहशत में#

 

#हरदोई:- टड़ियावां- गैंगरेप केस: 50 दिन बाद भी 2 आरोपी फरार, पीड़ित परिवार दहशत में#

#हरदोई: टड़ियावां क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 50 दिन बीत जाने के बाद भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 14 मई 2026 की रात लगभग 9:30 बजे पीड़िता घर के पास पशु को पानी देने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।घटना के तीन दिन बाद, 17 मई 2026 को थाना टड़ियावां में मु0अ0सं0 227/2026 के तहत धारा 70(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फरार आरोपी प्रभावशाली हैं, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी में देरी हो रही है। साथ ही आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकियां दिए जाने से परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे उन्हें न्याय मिल सके#


No comments