Breaking News

#हरदोई:- परेश कुमार सिंह बने अखिल भारतीय नैतिक पार्टी के मंडल अध्यक्ष लखनऊ#


#हरदोई:- परेश कुमार सिंह बने अखिल भारतीय नैतिक पार्टी के मंडल अध्यक्ष लखनऊ#

#हरदोई: जनपद के धर्मशाला रोड निवासी परेश कुमार सिंह को अखिल भारतीय नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी०पी० सिंह चौहान ने मंडल अध्यक्ष लखनऊ मनोनीत किया है। उन्होंने श्री परेश कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शीघ्र कमेटी गठन एवं पार्टी के प्रचार प्रसार को जन-जन तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। श्री चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय नैतिक पार्टी की ओर बुद्धिजीवियों का आकर्षण देखने को मिल रहा है और एक-एक करके अनेक बुद्धिजीवी अखिल भारतीय नैतिक पार्टी से जुड़ चुके हैं, जिन्हें अलग-अलग पदों पर मनोनीत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह एडवोकेट के निर्देशन में पूरे प्रदेश में अति शीघ्र जिला कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अखिल भारतीय नैतिक पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे#

No comments