#लखनऊ:- में BJP पार्षदों की बगावत! मेयर पर भेदभाव का आरोप, CM योगी को लिखा पत्र#
#लखनऊ:- में BJP पार्षदों की बगावत! मेयर पर भेदभाव का आरोप, CM योगी को लिखा पत्र#
#लखनऊ: राजधानी लखनऊ नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। नगर निगम के 36 पार्षदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मेयर सुषमा खर्कवाल पर अवस्थापना निधि के वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया है#
#पार्षदों का आरोप है कि मोहनलालगंज क्षेत्र के 22 वार्डों को लगभग ₹21.55 करोड़ की अवस्थापना निधि दी गई, जबकि लखनऊ के 88 वार्डों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि निधि के आवंटन में समानता नहीं बरती गई, जिससे अन्य वार्डों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं#
#पत्र में पार्षदों ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है। नाराज BJP पार्षदों ने अपनी पीड़ा जताते हुए पार्टी छोड़ने तक की बात भी कही है, जिससे नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है#

No comments