#हरदोई:- तालाब की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, लेखपाल पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार#
#हरदोई:- तालाब की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, लेखपाल पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार#
#हरदोई: तहसील संडीला के विकासखंड कछौना अंतर्गत ग्राम सभा महरी में तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में अब राजस्व विभाग की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़ित श्रीराम पुत्र स्वर्गीय छविनाथ ने आरोप लगाया है कि गांव के इस्माइल पुत्र इमामबक्स द्वारा तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद न तो पुलिस और न ही संबंधित लेखपाल ने कोई प्रभावी कार्रवाई की पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 7 जून 2026 को थाना बघौली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद मामला जांच के लिए संबंधित चौकी और राजस्व विभाग को भेजा गया, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। आरोप है कि ऑनलाइन शिकायत और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर आवेदन देने के बावजूद संबंधित लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।पीड़ित का कहना है कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी शिकायत केवल कागजों तक सीमित रह गई है। अब उसने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दोबारा शिकायत दर्ज कर तालाब की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में संबंधित लेखपाल एवं आरोपित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आ सका है। आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी#

No comments