Breaking News

#हरदोई:- में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव न होने से व्यापारी व डेली पैसेंजर में आक्रोश, उद्योग व्यापार एकता एसोसिएशन ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा#


#हरदोई:- में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव न होने से व्यापारी व डेली पैसेंजर में आक्रोश, उद्योग व्यापार एकता एसोसिएशन ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा#

#हरदोई: रेलवे स्टेशन पर रविवार को हरदोई स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज न होने से आक्रोशित उद्योग व्यापार एकता एसोसिएशन की हरदोई इकाई ने प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा को रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि जिले की बढ़ती औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए हरदोई रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव अब समय की आवश्यकता बन गया है#

#व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि सांसद जयप्रकाश रावत लंबे समय से हरदोई में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अब इस अभियान को व्यापारियों और अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिल रहा है। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की इस संयुक्त पहल के बाद रेलवे प्रशासन को जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिये जिससे आम जनता का आक्रोश आंदोलन में बदलने से पहले रोका जा सके#

#औद्योगिक गलियारे में विकसित हो रहा हरदोई#

#ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हरदोई उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है, जो लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों को रेल मार्ग से जोड़ता है। वहीं संडीला औद्योगिक क्षेत्र तेजी से प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है#

#यहां पेप्सीको (वरुण बेवरेजेज), बर्जर पेंट्स, बालाजी वेफर्स तथा अंतरराष्ट्रीय कंपनी वेबले एंड स्कॉट, अदानी लॉजिस्टिक जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां संचालित हैं। इन उद्योगों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी, तकनीकी विशेषज्ञ, कारोबारी और अधिकारी आते-जाते हैं, लेकिन पर्याप्त रेल सुविधाएं उपलब्ध न होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है#

#व्यापारियों ने मांग की कि ट्रेन संख्या 12583/12584 लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर, 22545/22546 लखनऊ देहरादून वंदे भारत, 19269/19270 पोरबंदर मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12237/12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस तथा 15043/15044 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का हरदोई स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए#

#उनका कहना है कि इससे उद्योग, व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी और रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। इस अवसर पर उद्योग व्यापार एकता एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ गौरव अग्रवाल, शोभित गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता 'राजू', विनोद गुप्ता, कमल गुप्ता, अमन सिंह, अपूर्व गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे#

No comments