Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- में बोलेरो सौदे के नाम पर ठगी और रुपये छीनने का आरोप, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल#


#हरदोई:- बेनीगंज- में बोलेरो सौदे के नाम पर ठगी और रुपये छीनने का आरोप, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल#

#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र में बोलेरो वाहन की खरीद-फरोख्त के नाम पर कथित ठगी, मारपीट और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बोलेरो दिखाने और सौदा कराने के बहाने उसे बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया गया। घटना के तीन दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है#

#पीड़ित प्रांशु उर्फ नेता, निवासी जगदीश खेड़ा, का आरोप है कि बोलेरो खरीदने के संबंध में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उससे 20 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन छीन लिया गया। घटना के तुरंत बाद वह बेनीगंज कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की#

#पीड़ित का कहना है कि पुलिस नामजद आरोपी को पिछले तीन दिनों से पूछताछ के लिए थाने बुला रही है, लेकिन हर शाम बिना किसी ठोस कार्रवाई के उसे छोड़ दिया जाता है। इससे पीड़ित पक्ष में असंतोष है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं#

#मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पीड़ित ने आरोप लगाया कि कार्रवाई कराने के नाम पर कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने उससे 2,000 रुपये भी ले लिए। पीड़ित का दावा है कि यह पूरा घटनाक्रम कोतवाली परिसर में हुआ, जिसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से की जा सकती है। पीड़ित ने संबंधित फुटेज सुरक्षित कर उसकी जांच कराने की मांग भी की है#

#पीड़ित ने उच्च पुलिस अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच, आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई तथा रिश्वत लेने के आरोपों की स्वतंत्र जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी पर भी उचित कार्रवाई की मांग की है#

#उधर, घटना के तीन दिन बाद भी मामले का निस्तारण न होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं#

#इस संबंध में बेनीगंज कोतवाल सतीश चंद्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है#

No comments