Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- डिप्टी सीएम के गृह जनपद में 12 दिन से इंसाफ के लिए दौड़ रहा पीड़ित परिवार#


#हरदोई:- टड़ियावां- डिप्टी सीएम के गृह जनपद में 12 दिन से इंसाफ के लिए दौड़ रहा पीड़ित परिवार#

#स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आरोप, 12 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई#

#थाने से नहीं मिला न्याय, अब जनसुनवाई में फरियाद — 12 दिन से इंतजार में पीड़ित परिवार#

#हरदोई: टड़ियावां- क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित ने उत्तर प्रदेश की जनसुनवाई (समेकित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बर्रासराय निवासी श्याम प्रकाश ने शिकायत संख्या 40015526068472 के माध्यम से बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के पैर में संक्रमण था, जिसका इलाज चल रहा था। आरोप है कि इलाज के दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी द्वारा गलत तरीके से पैर खींचने से बच्ची का पैर टूट गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद बच्ची को गंभीर दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते दोबारा इलाज कराना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की शिकायत पहले टड़ियावां थाने में दी गई थी, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल का सहारा लिया। शिकायत में संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो#

No comments