Breaking News

#हरदोई:- उत्तर प्रदेश- UPTET-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश#


#हरदोई:- उत्तर प्रदेश- UPTET-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश#

#हरदोई: उत्तर प्रदेश- शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के द्वितीय दिवस की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरदोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया#

#निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोग एवं शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही सभी अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच कराकर परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए#

#डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो#

No comments