Breaking News

#हरदोई:- बघौली- भवराजपुरवा में कथित अवैध खनन के दौरान बिजली का खंभा टूटा, बड़ा हादसा टला#


#हरदोई:- बघौली- भवराजपुरवा में कथित अवैध खनन के दौरान बिजली का खंभा टूटा, बड़ा हादसा टला#

#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवराजपुरवा मजरा अड़ंगापुर में कथित अवैध खनन के दौरान एक ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, खंभा गिरने से बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। यदि खंभा किसी वाहन या राहगीर पर गिर जाता, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।ग्रामीणों का आरोप है कि जेसीबी मशीन से मिट्टी का खनन कराया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना के बाद काफी देर तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने, विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है#

No comments