Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावा- स्कूल बंद होने से पहले ही लटक गया ताला! प्राथमिक विद्यालय कोटरा में शिक्षकों की मनमानी उजागर#


#हरदोई:- टड़ियावा- स्कूल बंद होने से पहले ही लटक गया ताला! प्राथमिक विद्यालय कोटरा में शिक्षकों की मनमानी उजागर#

#हरदोई: जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की मनमानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन द्वारा निर्धारित विद्यालय बंद होने का समय दोपहर 1:30 बजे है, लेकिन कई विद्यालयों में इससे पहले ही ताला लगने की शिकायतें सामने आ रही हैं#

#हरदोई: टड़ियावा- ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोटरा का मामला भी इसी लापरवाही की ओर इशारा करता है। गूगल मैप से प्राप्त तस्वीरों में 12:57 बजे से लेकर करीब 1:00 बजे तक विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका दिखाई दे रहा है। जबकि विद्यालय के स्टाफ रजिस्टर में शिक्षकों के जाने का समय 1:30 बजे दर्ज किया जाता है#

#तस्वीरों का समय यह स्पष्ट संकेत है कि निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय बंद कर शिक्षक रवाना हो जाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय से पहले विद्यालय बंद होना कोई नई बात नहीं है#

No comments