Breaking News

#गोरखपुर:- दौरे पर कल CM योगी, 6-लेन फ्लाईओवर की देंगे सौगात#


#गोरखपुर:- दौरे पर कल CM योगी, 6-लेन फ्लाईओवर की देंगे सौगात#

#गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह तारामंडल स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर 892 बूथ अध्यक्षों को चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने का मंत्र देंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे#

#मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे#

#जनता दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री देवरिया बाईपास पहुंचेंगे, जहां वह अत्याधुनिक 6-लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सौगात देंगे। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है#

No comments