#हरदोई:- बघौली- मोटरसाइकिल से जा रहे भाई बहन को ट्रैक्टर ने रौंदा इलाज के दौरान भाई की मौत बहन गम्भीर रूप से घायल#
#हरदोई:- बघौली- मोटरसाइकिल से जा रहे भाई बहन को ट्रैक्टर ने रौंदा इलाज के दौरान भाई की मौत बहन गम्भीर रूप से घायल#
#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है#
#पुलिस के अनुसार, ग्राम पनुआ मजरा बर्राघूमन निवासी सरोज कुमार कुशवाह (22) पुत्र कमलेश कुमार कुशवाह अपनी बहन प्रियांशी (17) के साथ मोटरसाइकिल (UP 30V 2039 डिस्कवर) से सीतापुर जा रहे थे। सुबह करीब 11:20 बजे बघौली चौराहे से आगे बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर (UP 30AE 5720) से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को उपचार के लिए 100 शैया अस्पताल, हरदोई भेजा गया। जहां इलाज के दौरान सरोज कुमार कुशवाह ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल प्रियांशी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कछौना में जारी है।थाना बघौली पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है#

No comments