Breaking News

#हरदोई:- सुरक्षाकर्मियों ने रोका, डिप्टी सीएम ने अपनाया— एक तस्वीर ने जीत लिया हर दिल#

#हरदोई:- सुरक्षाकर्मियों ने रोका, डिप्टी सीएम ने अपनाया— एक तस्वीर ने जीत लिया हर दिल#

#हरदोई: अमर शहीद मेजर पंकज पाण्डेय की प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का मानवीय और सहज व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। शौर्य को नमन करने 22 जुलाई को हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम कार्यक्रम स्थल पर मंच की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक नवयुवक उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा में तैनात कर्मी उसे हटाने के लिए धक्का देकर पीछे कर रहे थे#

#तभी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की नजर उस नवयुवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को रोकते हुए नवयुवक को अपने पास बुलाया, उसे गले लगाया और सम्मानपूर्वक उसके साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद ही वह कार्यक्रम की ओर आगे बढ़े#

#डिप्टी सीएम के इस सहज और आत्मीय व्यवहार को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और आम लोगों के प्रति आत्मीयता का उदाहरण बताया#

No comments