#दिल्ली:- राहुल, अखिलेश और प्रियंका रिहा, विपक्ष बोला- संसद में उठाएंगे मुद्दा#
#दिल्ली:- राहुल, अखिलेश और प्रियंका रिहा, विपक्ष बोला- संसद में उठाएंगे मुद्दा#
#दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए विपक्ष के प्रमुख नेताओं को दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को छत्रसाल स्टेडियम से रिहा किया गया, जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग थाने से छोड़ा गया#
#रिहाई के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्ष लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा#
#बताया जा रहा है कि छात्र प्रदर्शन और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के नेता प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था। नेताओं की रिहाई के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह इस मुद्दे पर संसद के भीतर सरकार को घेरने की तैयारी में है#

No comments