Breaking News

#हरदोई:- राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का कल हरदोई दौरा#


#हरदोई:- राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का कल हरदोई दौरा#

#हरदोई: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव 22 जुलाई (बुधवार) को हरदोई जनपद के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वन संरक्षण और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण करेंगी तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी#

#कार्यक्रम के अनुसार: सुबह 11:00 बजे – कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरदोई का निरीक्षण एवं छात्राओं से संवाद#

#11:40 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं के अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता#

#12:20 बजे – वन स्टॉप सेंटर, हरदोई का निरीक्षण#

#दोपहर 1:00 बजे – महिला बंदीगृह का निरीक्षण#

#दोपहर 1:45 बजे – सर्किट हाउस, हरदोई में महिला कल्याण विभाग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात#

#दौरे के दौरान महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा, महिला कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन और संबंधित संस्थानों की व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं#

No comments