Breaking News

#हरदोई:- नरेश अग्रवाल का बयान: पीएम नरेंद्र मोदी बने विश्व के शक्तिशाली नेता, दो देशों में समझौते में भारत की भूमिका सराहनीय- अग्रवाल#


#हरदोई:- नरेश अग्रवाल का बयान: पीएम नरेंद्र मोदी बने विश्व के शक्तिशाली नेता, दो देशों में समझौते में भारत की भूमिका सराहनीय- अग्रवाल#

#हरदोई: भाजपा के पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के शक्तिशाली नेताओं में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत विदेश नीति, सशक्त रक्षा व्यवस्था और विकासशील कार्यक्रमों के चलते देश वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरेश अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से संघर्षरत दो देशों के बीच समझौता कराने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की व्यापक श्रृंखला चलाई जा रही है, जिसके कारण जनता के मन में भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि हाल के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिल रही है।उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की सराहना करते हुए अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि "योगी मॉडल" आज पूरे देश में लोकप्रिय हो चुका है और कई राज्य इसे अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों तथा विकास कार्यों के बल पर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और विपक्ष पूरी तरह पराजित होगा। स्थानीय राजनीति पर टिप्पणी करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि जो लोग भाजपा का विरोध करना चाहते हैं, उन्हें पहले पार्टी से इस्तीफा देकर खुलकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भ्रामक अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें हरदोई का विकास दिखाई नहीं दे रहा है। अग्रवाल ने कहा कि हरदोई की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमेशा विकास और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी है तथा किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे हरदोई स्थित अपने आवास से ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का संचालन करेंगे और जनपद की सभी आठों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की भारी जीत सुनिश्चित होगी इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट भी मौजूद रहे#

No comments