#हरदोई:- बघौली-
#हरदोई:- बघौली- प्रतापनगर मार्ग पर दुर्घटनाओं की रोकथाम की मांग, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई: बघौली- प्रतापनगर मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाना बघौली में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं तथा बैरिकेडिंग कराई जाए, जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण हो सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो#
#संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान-माल का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मोहित, प्रखंड उपाध्यक्ष सौरभ, ओमेंद्र, पवन, चेतन, आशीष, अवनीश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

No comments