#हरदोई:- टड़ियावां- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज#
#हरदोई:- टड़ियावां- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हेतमपुरवा के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे एक ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में जफरपुर, थमरवा निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी सरिता और बेटे अनुराग के साथ बाइक (संख्या UP30CH0113) से हरदोई से दवा लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हेतमपुरवा के पास पहुंचे, सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के साइड में बैठी उनकी पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के नीचे आ गईं।घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) टड़ियावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। अंतिम संस्कार के बाद 2 जुलाई 2026 को नरेन्द्र कुमार ने थाने पहुंचकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के निर्देश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है#

No comments