Breaking News

#हरदोई:- पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में चकबंदी कर्मी पर एफआईआर दर्ज#


#हरदोई:- पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में चकबंदी कर्मी पर एफआईआर दर्ज#

#हरदोई: में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग के कर्मचारी महेश बाबू के खिलाफ अरवल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने भूमि की पैमाइश और कब्जा दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता से अवैध धनराशि वसूली।विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद जिला उपसंचालक चकबंदी के निर्देश पर कानूनी कार्रवाई की गई#

#सहायक चकबंदी अधिकारी पंकज कुमार साहू की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी#

No comments