Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- सील अस्पताल दो दिन बाद से ही खुलने लगा! कार्यवाही पर उठे सवाल#


#हरदोई:- मल्लावां- सील अस्पताल दो दिन बाद से ही खुलने लगा! कार्यवाही पर उठे सवाल#

#हरदोई: जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आई है। मल्लावां में बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों को सील किए जाने के महज दो दिन बाद ही एक अस्पताल के दोबारा संचालित होने से कार्यवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं नोडल अधिकारी का कहना है कि निगरानी का कार्य पुलिस का है, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यवाही पूरी करते हुए गैर पंजीकृत अस्पतालों की सूची पुलिस को भेज दी है#

#दरअसल बीते सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह ने कमेटी के सदस्य डॉ. अखिलेश बाजपेयी एवं सीएचसी अधीक्षक मल्लावां डॉ. संजय सिंह के साथ छापेमारी कर बिना पंजीकरण संचालित मल्लावां सिटी अस्पताल, न्यू लाइफ अस्पताल, शांति पॉलीक्लिनिक, न्यू तुलसी हॉस्पिटल और नटराज हॉस्पिटल को सील किया था#

#हालांकि कार्रवाई के महज दो दिन बाद ही न्यू तुलसी हॉस्पिटल के दोबारा संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि सील किए गए अस्पताल को दोबारा खोलने की अनुमति किसने दी और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का पालन क्यों नहीं कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिना पंजीकरण अस्पताल दोबारा संचालित होते रहे तो मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहेगा#

#इस सम्बन्ध में न्यू तुलसी अस्पताल के संचालक से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं की, जबकि नोडल अधिकारी डा. मनोज सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की सीज की कार्यवाही के बाद निगरानी का कार्य पुलिस का होता है। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यवाही पूरी करते हुए गैर पंजीकृत अस्पतालों की सूची सीएचसी अधीक्षक के माध्यम से थानाध्यक्ष को सौंपी गई है#

No comments