#हरदोई:- रेलवे स्टेशन के बदले गए नक्शे पर सांसद जय प्रकाश सख्त, अधिकारियों की लगाई फटकार#
#हरदोई:- रेलवे स्टेशन के बदले गए नक्शे पर सांसद जय प्रकाश सख्त, अधिकारियों की लगाई फटकार#
#हरदोई: रेलवे स्टेशन पर कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के केंद्र से विशेष टीम द्वारा कराई जाएगी#
#गुणवत्ता और स्वीकृत डिज़ाइन से समझौता बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ी तो संसद में उठाऊंगा मामला- जय प्रकाश सांसद#
#हरदोई: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हरदोई रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में कथित रूप से स्वीकृत भवन डिज़ाइन में बदलाव और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सदर सांसद जय प्रकाश ने गंभीर संज्ञान लिया#
#सांसद जय प्रकाश ने दूरभाष पर, हुई बात मे स्पष्ट कहा कि हरदोई रेलवे स्टेशन जनपद की पहचान है और इसके पुनर्विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी#
#उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य स्वीकृत एवं संदर्भित नक्शे के अनुरूप ही कराया जाए तथा गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए, सांसद जयप्रकाश ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि हरदोई रेलवे स्टेशन पर कारण जा रहे विकास व निर्माण कार्य की निर्धारित गुणवत्ता की जांच केंद्र द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा की जाए#
#उन्होंने कहा कि यदि स्वीकृत डिज़ाइन से हटकर कार्य किया गया है अथवा निर्माण में गुणवत्ता संबंधी किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो इसकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस पूरे प्रकरण को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा केंद्रीय रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर हरदोई की जनता की भावनाओं से अवगत कराया जाएगा#
#सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन का स्वरूप जनपद की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनता और जनप्रतिनिधियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से पूर्व जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिया जाए#
#उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की नियमित निगरानी की जाए और समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा स्वीकृत डिज़ाइन के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हरदोई को एक आधुनिक एवं आकर्षक रेलवे स्टेशन की सौगात मिल सके#

No comments