#हरदोई:- समाजवादी प्रदेश नेतृत्व को हरदोई जिलाध्यक्ष पद के लिए कोई उपयुक्त नेता कब तक मिलेगा, यह है एक बड़ा सवाल#
#हरदोई:- समाजवादी प्रदेश नेतृत्व को हरदोई जिलाध्यक्ष पद के लिए कोई उपयुक्त नेता कब तक मिलेगा, यह है एक बड़ा सवाल#
#हरदोई: सपा नेतृत्व अपने मजबूत वोट बैंक को नाराज भी नहीं करना चाहता, इसीलिए उसको जिला अध्यक्ष पद पर उपयुक्त व्यक्ति को नामित करने में परेशानी हो रही है महसूस#
#समाजवादी पार्टी राजनीति में रुचि रखने वाले तमाम लोगों को मानना है कि पार्टी नेतृत्व को सपा जिला अध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण या क्षत्रिय समाज के नेता को ही जिला अध्यक्ष पद पर नामित करना चाहिए, ताकि उसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जनपद के सभी आठों विधानसभा सीटों में पार्टी उम्मीदवार को मिल सके#
#आपको बताते चले की निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली द्वारा पूर्व सांसद उषा वर्मा, पूर्व विधायिका राजेश्वरी देवी के विरुद्ध निजी तौर पर की गई अमरयादित्य व असंसदीय संसदीय टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद पार्टी नेतृत्व में उन्हें पद से हटाकर पूरी हरदोई जिला कार्यकारिणी ही भंग कर दी गई थी#
#विधानसभा चुनाव 2027 सन्निकट है, हरदोई की पूरी जिला कार्यकारिणी कमेटी ही भंग है , समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी विभिन्न गुटों में बंटकर सार्वजनिक रूप से प्रिंट मीडिया व सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं के विरोध में बयान बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं#
#हरदोई: समाजवादी पार्टी संगठन में जिला अध्यक्ष पद के लिए तमाम ऐसे लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने जाकर हरदोई जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं जिनका पार्टी संगठन में अस्तित्व लगभग ना के बराबरहै#
#प्राप्त भरोसेमंद जानकारी के मुताबिक सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हरदोई जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन होने तक सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शराफत अली को ही संगठन का कामकाज देखने पर सहमति प्रदान कर दी है#
#यही वजह है कि शराफत अली नियमित रूप से पार्टी संगठन कार्यालय में आकर संगठन की गतिविधियों में शामिल होते दिखाई पड़ रहे हैं#

No comments