#प्रयागराज:- में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, FIR के विरोध में सड़क पर उतरे वकील#
#प्रयागराज:- में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, FIR के विरोध में सड़क पर उतरे वकील#
#टायर जलाकर जताया विरोध, जार्जटाउन SHO पर लगाए गंभीर आरोप#
#प्रयागराज: जार्जटाउन थाना क्षेत्र में अधिवक्ताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर के बाहर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर टायर-ट्यूब जलाकर विरोध जताया#
#बताया जा रहा है कि मामला एक मकान कब्जे के विवाद से जुड़ा है, जिसमें कुछ अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जार्जटाउन थाना पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच के मुकदमा दर्ज कर दिया#
#प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जार्जटाउन थाना प्रभारी (SHO) पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले में एक महिला अधिवक्ता ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है#
#प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा कथित रूप से गलत तरीके से दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है#

No comments