#प्रयागराज:- सगंम में तेजी से बढ़ा जलस्तर, घाटों पर बढ़ाई गई सतर्कता#
#प्रयागराज:- सगंम में तेजी से बढ़ा जलस्तर, घाटों पर बढ़ाई गई सतर्कता#
#प्रयागराज: गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते संगम क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बीते एक सप्ताह में जलस्तर 3 फीट से अधिक बढ़ चुका है, जिससे कई घाटों पर पानी पहुंचने लगा है। बढ़ते जलस्तर के कारण प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां भी पानी में डूबने लगी हैं। स्थिति को देखते हुए SDRF, जल पुलिस और गोताखोरों की टीमों को तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके#
#जलस्तर बढ़ने के चलते संगम क्षेत्र में रहने वाले तीर्थ पुरोहित भी सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं से नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है। बताया जा रहा है कि गंगा और यमुना का डेंजर लेवल 84.734 मीटर निर्धारित है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है#

No comments