#दिल्ली:- में संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, लाठीचार्ज से अफरा-तफरी#
#दिल्ली:- में संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, लाठीचार्ज से अफरा-तफरी#
#दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब CJP के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और छात्रों ने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया#
#प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर एकत्र हुए थे। बाद में उन्होंने संसद भवन की ओर कूच करने का प्रयास किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले से लगाए गए बैरिकेड्स पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और आगे बढ़ने से मना किया#
#बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है#
#घटना के बाद जंतर-मंतर और संसद मार्ग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है#

No comments