#हरदोई:- संत रविदास जयंती पर जिला पंचायत प्रेरणा स्थल में प्रज्ज्वलित हुए समरसता के दीप#
#हरदोई:- संत रविदास जयंती पर जिला पंचायत प्रेरणा स्थल में प्रज्ज्वलित हुए समरसता के दीप#
#हरदोई: भारतीय संत परंपरा के संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत बुधवार को जिला पंचायत परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया#
#कार्यक्रम मे भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती तथा भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, गुरु रविदास को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास ने अपने जीवन एवं विचारों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व और मानव सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है#
#उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में समरसता संकल्प अभियान का संचालन कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर, आचार्य आदेश शुक्ल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

No comments