#हरदोई:- यूपी ग्रामीण बैंक की शाखाओं में खत्म हुआ लंच ब्रेक, कर्मचारियों ने आंदोलन का किया ऐलान#
#हरदोई:- यूपी ग्रामीण बैंक की शाखाओं में खत्म हुआ लंच ब्रेक, कर्मचारियों ने आंदोलन का किया ऐलान#
#लखनऊ: यूपी ग्रामीण बैंक प्रबंधन ने प्रदेश की सभी शाखाओं में लंच ब्रेक समाप्त करने का आदेश जारी किया है। नए निर्देशों के अनुसार अब बैंक की सभी शाखाओं में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिना किसी लंच ब्रेक के लगातार बैंकिंग एवं नकद लेन-देन का कार्य किया जाएगा#
#प्रबंधन के इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि लगातार सात घंटे तक बिना निर्धारित अवकाश के कार्य करना व्यावहारिक नहीं है और इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा#
#विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने 28 जुलाई को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी ग्रामीण बैंक की प्रदेशभर में 4,330 शाखाएं संचालित हैं, जिनमें लगभग 20 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं#

No comments