Breaking News

#हरदोई:- व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुल पर मिली बाइक और चप्पल, पुलिस जांच में जुटी#


#हरदोई:- व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुल पर मिली बाइक और चप्पल, पुलिस जांच में जुटी#

#हरदोई: कोतवाली शहर के हरदेव गंज निवासी व्यापारी बृजेश द्विवेदी (पुत्र स्वर्गीय अनंत राम द्विवेदी) बीते 8 जुलाई 2026 की शाम से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। उनके लापता होने से परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है#

#जानकारी के अनुसार, बृजेश द्विवेदी 8 जुलाई की शाम करीब 5 बजे अपनी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (UP 32 CV 9685) से करुवा-बावन क्षेत्र में दुकानदारों से उधारी वसूलने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की#

#अगली सुबह थाना लोनार पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि उनकी मोटरसाइकिल और चप्पल सहोरा पुल पर लावारिस हालत में मिली हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नहर और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका#

#इस संबंध में उनकी पत्नी श्रीमती बबिता द्विवेदी ने कोतवाली शहर में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र देकर पति की शीघ्र तलाश की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है#

#📞 अपील: यदि किसी भी व्यक्ति को बृजेश द्विवेदी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया मोबाइल नंबर 9219633269 पर संपर्क करें अथवा अपने निकटतम पुलिस थाने को तत्काल सूचना दें#

No comments