Breaking News

#हरदोई:- क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है#


#हरदोई:- क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है#

#हरदोई: बघौली थाना क्षेत्र के कस्बा बघौली स्थित श्री तुलसी आश्रम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सुरक्षा गंभीर खतरे में दिखाई दे रही है। बताते चलें कि विद्यालय की पश्चिम और दक्षिण दिशा में लंबे समय से भारी जलभराव होने के कारण गंदा पानी विद्यालय की पुरानी इमारत की नींव तक पहुंच चुका है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भवन की मजबूती प्रभावित होने के साथ किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है#

#इतना ही नहीं, जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बच्चों, शिक्षकों और आसपास के लोगों पर मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक होती जा रही है#

#सबसे गंभीर बात यह है कि विद्यालय प्रशासन लगातार जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराता रहा है। प्रधानाचार्य संजीव जायसवाल ने 13 मई को ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, 3 जुलाई को जिलाधिकारी तथा 9 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखित शिकायत भेजी। इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भी पहले ही इस समस्या की जानकारी दी जा चुकी है। बावजूद इसके मामले पर आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई#

#स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि जब लिखित शिकायतों के बाद भी प्रशासन नहीं जाग रहा है, तो आखिर जिम्मेदार अधिकारी किस बात का इंतजार कर रहे हैं? क्या किसी मासूम की जान जोखिम में पड़ने या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही व्यवस्था हरकत में आएगी#

#क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर के आसपास हुए जलभराव की तत्काल निकासी कराई जाए, भवन की तकनीकी जांच कराई जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं#

No comments