Breaking News

#हरदोई:- में कल डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, शहीद पंकज पांडेय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण#


#हरदोई:- में कल डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, शहीद पंकज पांडेय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण#

#हरदोई: उत्तर प्रदेश- के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 22 जुलाई 2026 को हरदोई के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह अपराह्न 2:30 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद स्टाफ कार से सीतापुर रोड स्थित शहीद स्मारक के लिए रवाना होंगे, जहां अपराह्न 2:40 बजे उनका आगमन प्रस्तावित है#

#यहां वह अमर शहीद पंकज पांडेय की प्रतिमा के अनावरण समारोह एवं बलिदान दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 3:30 बजे उप मुख्यमंत्री शहीद स्मारक से पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं#

No comments