#हरदोई:- शाहाबाद- राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया, अस्पताल में फल वितरण व पौधारोपण#
#हरदोई:- शाहाबाद- राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया, अस्पताल में फल वितरण व पौधारोपण#
#हरदोई: शाहाबाद- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा शाहाबाद नगर के अध्यक्ष दीप कमल राठौर के नेतृत्व में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने शाहाबाद विधानसभा स्थित सरकारी अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने कहा कि राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है, जो समाज के लिए गर्व की बात है। उनके जन्मदिन के अवसर पर टीम द्वारा फल वितरण और पौधारोपण कर उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों—नगर महामंत्री राजीव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर, अभय शर्मा ‘कंचन’, तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार राठौर—ने कहा कि मंत्री शाहाबाद विधानसभा का गौरव हैं और उन्होंने सदैव हर वर्ग के लोगों की मदद की है। इस दौरान सरकारी अस्पताल के डॉ. आर.के. मिश्रा (चीफ), डॉ. अनुज, नीरज राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

No comments