Breaking News

#दिल्ली:- NTA कार्यालय घेराव को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, अफवाहों से बचने की अपील#


#दिल्ली:- NTA कार्यालय घेराव को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, अफवाहों से बचने की अपील#

#दिल्ली: परीक्षा परिणाम को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों के बीच प्रदर्शन की खबरों पर दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार NTA कार्यालय में हालात पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण हैं तथा प्रदर्शनकारियों के कार्यालय में घुसने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं#

#दिल्ली पुलिस ने बताया कि परीक्षा परिणाम से संबंधित शिकायतों को लेकर कुछ अभ्यर्थी NTA कार्यालय पहुंचे थे। इनमें से 5 से 7 अभ्यर्थियों को उनके अभिभावकों के साथ अधिकारियों से मिलने की अनुमति दी गई, जहां उन्होंने अपनी शिकायतें और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं#

#पुलिस के मुताबिक NTA कार्यालय परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें#

No comments