Breaking News

#बाराबंकी:- को ₹542 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास#


#बाराबंकी:- को ₹542 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास#

#बाराबंकी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी जनपद में ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक, आवास की चाबी तथा टूलकिट भी वितरित किए#

#कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन, सेवा और समावेशी विकास की नीति के साथ उत्तर प्रदेश का प्रत्येक जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है#

#इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से बाराबंकी में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी#

No comments