#लखीमपुर:- खीरी- में STF का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार#
#लखीमपुर:- खीरी- में STF का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार#
#324 सिम कार्ड, 8 मोबाइल फोन, ₹58 हजार नकद समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद#
#लखीमपुर: खीरी- उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखीमपुर खीरी में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। STF ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 324 सिम कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 58 हजार रुपये नकद तथा साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है#
#गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निघासन क्षेत्र के रायपुर निवासी नीरज वर्मा, शारदा नगर क्षेत्र के बेलवा निवासी आदेश वर्मा, सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी अभिषेक वर्मा तथा पढुआ थाना क्षेत्र के बुचवा निवासी रविदीप कुमार के रूप में हुई है#
#STF आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के पूरे नेटवर्क, अन्य सदस्यों तथा साइबर ठगी से जुड़े लेन-देन की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सिम कार्ड और मोबाइल फोन का उपयोग विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी में किया जाता था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है#

No comments