#हरदोई:- पति की मौत के बाद बेसहारा हुआ परिवार, चार बेटियों और मासूम बेटे के साथ विधवा ने डीएम से लगाई मदद की गुहार#
#हरदोई:- पति की मौत के बाद बेसहारा हुआ परिवार, चार बेटियों और मासूम बेटे के साथ विधवा ने डीएम से लगाई मदद की गुहार#
#हरदोई: हरियावां- विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा निवासी पूनम सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब तीन माह पहले बीमारी के चलते उनके पति सुधीर कुमार सिंह का निधन हो गया। पति के निधन के बाद चार बेटियों और सात वर्षीय बेटे की जिम्मेदारी अकेले पूनम सिंह के कंधों पर आ गई है#
#पूनम सिंह का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई बार बच्चों को दिन में केवल एक समय का भोजन ही मिल पाता है। रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और राशन कार्ड में बच्चों के नाम दर्ज न होने के कारण सरकारी राशन का पूरा लाभ भी नहीं मिल रहा। वहीं दो बच्चों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र न बनने से वे कई सरकारी योजनाओं से वंचित हैं#
#अपनी पीड़ा लेकर पूनम सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए परिवार की जांच कर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, राशन कार्ड में बच्चों के नाम शामिल कराने, आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र बनवाने सहित आवश्यक सरकारी सहायता दिलाने की गुहार लगाई है#
#पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन से मदद नहीं मिली तो परिवार के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि इस बेसहारा परिवार को कब और कितनी राहत मिलती है#

No comments