Breaking News

#लखनऊ:- एलयू के दीक्षांत समारोह में हरदोई की छात्रा वर्तिका ने 04, श्रद्धा ने 02 ने स्वर्ण पदक जीते#


#लखनऊ:- एलयू के दीक्षांत समारोह में हरदोई की छात्रा वर्तिका ने 04, श्रद्धा ने 02 ने स्वर्ण पदक जीते#

#डा. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय ने अब तक 30 गोल्ड मेडल जीतकर बनाया नया कीर्तिमान#

#लखनऊ: यूनिवर्सिटी में आयोजित 69वें दीक्षांत समारोह में #हरदोई के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर ने एक बार फिर शैक्षिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्राचार्य डॉ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी "विपिन" ने बताया कि दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, नीति आयोग के सदस्य अजय कारदींकर तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जयप्रकाश सैनी की मौजूदगी में महाविद्यालय की छात्रा वर्तिका शुक्ला को एम.ए. हिंदी में चार स्वर्ण पदक तथा श्रद्धा मिश्रा को बी.ए. में दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए#

#30 स्वर्ण पदक जीतकर बनाया/ कीर्तिमान#

#प्राचार्य डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विगत वर्षों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय से महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बी.एड. में लगातार तीन वर्षों तक स्वर्ण पदक, एम.ए. समाजशास्त्र में स्वर्ण पदक तथा एम.एससी. भौतिक विज्ञान में लगातार दो वर्षों तक स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं#

#इससे पूर्व कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्धता के दौरान भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एम.एससी. वनस्पति विज्ञान, एम.एससी. रसायन विज्ञान, एम.एससी. जंतु विज्ञान, एम.ए. शिक्षा शास्त्र और बी.एससी. में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। इस प्रकार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अब तक कुल 30 स्वर्ण पदक प्राप्त कर हरदोई जनपद में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने वाला कदम बताया#

#100 में 100 अंक #हासिल कर विद्यार्थियों ने चौंकाया#

#प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बी.ए., बीएससी, बीकॉम, एम.ए. और एमएससी में शानदार प्रदर्शन किया है। कई प्रश्नपत्रों में विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने इसे हरदोई जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया#

#मेहनत और मार्गदर्शन को दिया सफलता का/ श्रेय#

#महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक डॉ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी "मधुपेश" ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का प्रमुख आधार बताया#

#महाविद्यालय की इस उपलब्धि में डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. विवेक बाजपेई, डॉ. रश्मि द्विवेदी, आनंद विशारद, पारुल गुप्ता, मेघा गुप्ता, अवंतिका, थाना सुमन कुशवाहा, सुहानी गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, संजीव अस्थाना सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। लगातार स्वर्ण पदकों की उपलब्धि ने डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय को हरदोई के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में एक मजबूत पहचान दिलाई है#

No comments