#रामपुर:- आजम खान और उनके करीबियों के 10 ठिकानों पर ED की रेड, जानें क्या है पूरा मामला#
#रामपुर:- आजम खान और उनके करीबियों के 10 ठिकानों पर ED की रेड, जानें क्या है पूरा मामला#
#रामपुर: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने आजम खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत कुल 10 ठिकानों पर एक साथ दस्तक दी#
#जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी निशाने पर
ED यह पूरी कार्रवाई 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत कर रही है. जांच एजेंसी की मुख्य नजर आजम खान के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' और उससे जुड़े 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट' के वित्तीय लेन-देन पर है. रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी परिसर और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के ठिकानों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में जांच जारी है#

No comments