#उन्नाव: में स्कूली छात्रों का प्रदर्शन, न्यौतनी चौराहे पर लगाया जाम#
#उन्नाव: में स्कूली छात्रों का प्रदर्शन, न्यौतनी चौराहे पर लगाया जाम#
#उन्नाव: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय स्कूल के सैकड़ों छात्रों ने बुधवार को स्कूल की व्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने और पढ़ाई की व्यवस्था लचर होने का आरोप लगाया। आक्रोशित छात्रों ने न्यौतनी चौराहा पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही एएसपी और सीडीओ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं#
#अधिकारियों ने छात्रों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति को सामान्य कराने का प्रयास किया गया। छात्रों की शिकायतों की जांच और स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया#

No comments