#फर्रुखाबाद:- राजपूत करणी सेना की बैठक में संगठन विस्तार और 13 अगस्त की ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ को लेकर बनी रणनीति#
#फर्रुखाबाद:- राजपूत करणी सेना की बैठक में संगठन विस्तार और 13 अगस्त की ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ को लेकर बनी रणनीति#
#राजपूत करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह राठौर के निवास, दीनदयाल बाग, पांचाल घाट रोड, फर्रुखाबाद में जिलाध्यक्ष श्री सुशील सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई#
#बैठक में आगामी 13 अगस्त 2026 को UGC से संबंधित नीतियों के विरोध में प्रस्तावित ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, एकजुटता और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया#
#बैठक के दौरान जनपद फर्रुखाबाद में संगठन का व्यापक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इस अवसर पर वैभव सोमवंशी को जिला प्रवक्ता, संजय सिंह राठौर को जिला उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अभय प्रताप सिंह राठौर को जिला मीडिया प्रभारी, अभिषेक सिंह राठौर को जिला आईटी सेल प्रभारी, गुलाब सिंह को ग्राम पंचायत अध्यक्ष गंगोली, संजीव चौहान को ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेपुर, अमन सिंह राठौर को ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर, मनमोहन सिंह चंदेल को जिला सहसचिव, अभय सिंह चौहान को विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर, मिथुन तोमर को ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज, भोले रावत को ब्लॉक उपाध्यक्ष नवाबगंज तथा अभय प्रताप सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मदाबाद का दायित्व सौंपा गया#
#इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक साथियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया#
#बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर ने UGC से जुड़े मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन सामाजिक न्याय, समान अवसर और अपने अधिकारों से जुड़े विषयों को मजबूती के साथ उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 13 अगस्त की सवर्ण न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क करने का आह्वान किया#
#जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा कि संगठन का विस्तार केवल पदों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक गांव, ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की#
#कार्यक्रम में जिला प्रभारी अरविंद चौहान सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया#
#बैठक का समापन 13 अगस्त को प्रस्तावित सवर्ण न्याय यात्रा को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ#

No comments