#हरदोई:- सवायजपुर- में बेसिक शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन#
#हरदोई:- सवायजपुर- में बेसिक शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन#
#हरदोई: सवायजपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से *भव्य तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ *धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश* ने झंडी दिखाकर किया#
#तहसील परिसर सवायजपुर से तिरंगा यात्रा रवाना हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान *भारत माता की जय, वंदे मातरम् देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा#
#यात्रा में धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी स्वयं बच्चों के साथ रहे और उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, अंकित तिवारी उपजिलाधिकारी सवायजपुर, अशोक कुमार द्विवेदी खण्ड विकास अधिकारी भरखनी, डॉ. सुनील कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी, हरदोई भी बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। तहसील परिसर से शुरू हुई यह यात्रा *सेनानी पेट्रोल पम्प तिराहा, सवायजपुर तक पहुंची, जहां बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला वही राहगीरो व दुकानदारों ने रैली का भव्य स्वागत बच्चों पर फूल वर्षा और जलपान कराकर किया#
#तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया और बच्चों तथा आम जन मानस में राष्ट्र के प्रति गौरव एवं समर्पण की भावना को और मजबूत किया#

No comments