#लखनऊ:- यूपी में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती#
#लखनऊ:- यूपी में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- में वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। पशुपालन निदेशालय की ओर से 1308 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग UPSSSC PET-2025 के स्कोर के आधार पर की जाएगी#
#ये होगी शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी का जीव विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्ष 3 माह का वेटरनरी फार्मेसी डिप्लोमा और निर्धारित पंजीकरण होना आवश्यक है#
#आयु सीमा: भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले UPSSSC द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में पद, योग्यता, आरक्षण और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें#

No comments